पोस्ट में Current Affairs Quiz in Hindi 30 January 2024 अपडेट किया गया है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए daily Current AffairsQuiz से जानकारी ले सकते है। टुडे करंट अफेयर्स क्विज के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों से सम्बंधित प्रश्न उपलब्ध किये है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ाते है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह 30 January Current Affairs Quiz With Answers परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।
Current Affairs Quiz in Hindi 30 January 2024
निम्नलिखित आज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स क्विज प्रश्न उत्तर की जानकारी निचे दी गयी है:-
Q.1 हाल ही में वर्ष की महिला वुशु सांडा खिलाड़ी का नाम किसे चुना गया?
A.) नाओरेम रोशिबिना
B.) कीर्ति देवी
C.) शहरबानो मंसूरियान सेमिरोमी
D.) वू शियाओवेई
Ans:- (A) नाओरेम रोशिबिना व्याख्या: हाल ही में वर्ष की महिला वुशु सांडा खिलाड़ी का नाम नाओरेम रोशिबिना चुना गया है। मणिपुर की रोशिबिना 2018 एशियाई खेलों में कांस्य, 2022 में रजत पदक और 2016 विश्व जूनियर वुशू चैम्पियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था।
Q.2 14वीं अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता कहाँ शुरू हुई ?
A.) बकलोह
B.) उमरोई
C.) देवलाली
D.) विशाखापत्तनम
Ans:- (D) विशाखापत्तनम
व्याख्या: 14वीं अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता विशाखापत्तनम में शुरू हुई। लगभग 16 राज्यों के विशिष्ट कमांडो बलों, जिनमें स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी), सी-60 और सीएपीएफ जैसे बीएसएफ, सीआरपीएफ, असम राइफल्स, आईटीबीपी, आरपीएफ, एसएसबी और सीआईएसएफ जैसी इकाइयां शामिल थीं, ने भाग लिया। एक सप्ताह तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के कौशल, सहनशक्ति और टीम वर्क का मूल्यांकन करने वाले पांच चरण शामिल होंगे।
Q.3 हाल ही में कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से BCCI द्वारा किन दो व्यक्तियों को सम्मानित किया गया?
A.) रवि शास्त्री और आनंद शेरगिल
B.) सुनील गावस्कर और अनिल कुंबले
C.) रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर
D.) रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर
Ans:- (C) रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर व्याख्या: हाल ही में कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से BCCI द्वारा दो व्यक्तियों रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर को सम्मानित किया गया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी रवि शास्त्री ने 1983 में भारत की विश्व कप जीत और 1985 में विश्व सीरीज जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर को खेल में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला।
Q.4 हाल ही में भारत की वर्तमान रैंक जनवरी, 2024 के अनुसार विश्व शेयर बाजार पूंजीकरण के संदर्भ में क्या है?
A.) 1
B.) 2
C.) 3
D.) 4
Ans:- (D) 4
व्याख्या: हाल ही में जनवरी, 2024 के अनुसार विश्व शेयर बाजार पूंजीकरण के संदर्भ में भारत वर्तमान समय में चौथे स्थान पर है। भारत का पूंजीकरण 4.33 ट्रिलियन डॉलर पहुंच कर हांगकांग को पीछे छोड़ दिया, जो 4.29 ट्रिलियन डॉलर है।
Q.5 कौन सा इस्लामिक संघ भारत के अयोध्या में “मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला ” मस्जिद के निर्माण का नेतृत्व करेगा?
A.) इस्लामिक डेवलपमेंट फाउंडेशन (IDF)
B.) अयोध्या इस्लामिक कल्चरल सोसायटी (AICS)
C.) मुस्लिम एकता संघ (MUC)
D.) इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (IICF)
Ans:- (D) इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (IICF) व्याख्या: इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (IICF) इस्लामिक संघ भारत के अयोध्या में “मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला ” मस्जिद के निर्माण का नेतृत्व करेगा। आईआईसीएफ ने मई में निर्माण शुरू करने की योजना की घोषणा की, जिसके पूरा होने की समयसीमा तीन से चार साल होने की उम्मीद है। मस्जिद का नाम पैगंबर मुहम्मद के सम्मान में ” मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्लाह ” रखा गया है।
Q.6 2026 से फॉर्मूला 1 का स्पेनिश ग्रांड प्रिक्स स्पेन के किस शहर में आयोजित किया जाएगा?
A.) मद्रिद
B.) बार्सिलोना
C.) वालेंसिया
D.) सेविले
Ans:- (A) मद्रिद
व्याख्या: 2026 से फॉर्मूला 1 का स्पेनिश ग्रांड प्रिक्स स्पेन के मद्रिद शहर में आयोजित किया जाएगा। नया सर्किट शहर के हवाई अड्डे के करीब , इफेमा मैड्रिड प्रदर्शनी केंद्र के आसपास स्थित होगा। यह कदम सर्किट डी बार्सिलोना-कैटालुन्या से बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है, जिसने 1991 से स्पेनिश ग्रांड प्रिक्स की मेजबानी की थी। इफ़ेमा मैड्रिड सर्किट को “F1 कैलेंडर पर सबसे सुलभ दौड़ों में से एक” के रूप में डिज़ाइन किया गया है।
Q.7 किस भारतीय राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है?
A.) उत्तर प्रदेश
B.) बिहार
C.) राजस्थान
D.) मध्य प्रदेश
Ans:- (B) बिहार
व्याख्या: भारतीय राज्य बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। कर्पूरी ठाकुर को बिहार में जननायक के नाम से भी जाना जाता है।
Q.8 हाल ही में किस राज्य में दूसरा भारतीय नौसेना द्वारा ‘वेरी लो फ्रीक्वेंसी’ (VLF) संचार स्टेशन स्थापित किया जाएगा?
A.) तेलंगाना
B.) बिहार
C.) छत्तीसगढ़
D.) महाराष्ट्र
Ans:- (A) तेलंगाना
व्याख्या: हाल ही में तेलंगाना राज्य में दूसरा भारतीय नौसेना द्वारा ‘वेरी लो फ्रीक्वेंसी’ (VLF) संचार स्टेशन स्थापित किया जाएगा। विकाराबाद जिले के दम्मईगुडेम वन क्षेत्र में 1,174 हेक्टेयर वन भूमि में स्थापित किया जाएगा।
Q.9 हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति 75वें गणतंत्र दिवस पर चीफगेस्ट बने हैं?
A.) कनाडा
B.) फ्रांस
C.) जर्मनी
D.) अमेरिका
Ans:- (B) फ्रांस
व्याख्या: हाल ही में फ्रांस देश के राष्ट्रपति 75वें गणतंत्र दिवस पर चीफगेस्ट बने हैं। फ्रांस देश छः बार भारत में गणतंत्र दिवस पर चीफगेस्ट के रूप में शामिल होने वाला पहला देश बन गया है।
Q.10 हाल ही में पहले भारतीय कौन बने हैं जिन्होंने सीनियर यूरो Q – स्कूल’ जीता है?
A.) पंकज आडवाणी
B.) नीरज चोपड़ा
C.) समीर बाजवा
D.) ज्योति रंधावा
Ans:- (D) ज्योति रंधावा व्याख्या: हाल ही में ज्योति रंधावा पहले भारतीय बने हैं जिन्होंने सीनियर यूरो Q – स्कूल’ जीता है।