Today Current Affairs 17 October 2024 in Hindi

Today Current Affairs 17 October 2024 in Hindi

Today Current Affairs 17 October 2024 in Hindi  इस पोस्ट में अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Today Current Affairs 17 October 2024 in Hindi

आज 17 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

International Current Affairs 17 October 2024 in Hindi

  • हाल ही में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 अक्टूबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया जाएगा। 2024 अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस का विषय: “सामाजिक और संस्थागत दुर्व्यवहार को समाप्त करना” है।
  • हाल ही में सिंगापुर में प्रथम आसियान-भारत ट्रैक 1 साइबर नीति वार्ता आयोजित की गई। वार्ता की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के साइबर कूटनीति प्रभाग के संयुक्त सचिव अमित ए. शुक्ला ने की।
  • हाल ही में इस साल तीन लाख से ज़्यादा भारतीय पर्यटक श्रीलंका की यात्रा कर चुके हैं, जिससे भारत इस द्वीप में पर्यटन के लिए सबसे बड़ा स्रोत बाज़ार बन गया है। श्रीलंका पर्यटन विकास प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए आँकड़ों के अनुसार, इस साल अक्टूबर के मध्य तक 15 लाख से ज़्यादा पर्यटक इस द्वीपीय देश में आए हैं।

National Current Affairs 17 October 2024 in Hindi

  • हाल ही में नीति आयोग नई दिल्ली में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मेथनॉल संगोष्ठी और एक्सपो 2024 का आयोजन करेगा। यह आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका के मेथनॉल संस्थान के सहयोग से किया जाएगा।
  • हाल ही में सरकार ने आज विपणन सत्र 2025-26 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दे दी। रेपसीड और सरसों के एमएसपी में अधिकतम 300 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है, जबकि मसूर के एमएसपी में 275 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है।
  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सभा का सातवां सत्र अगले महीने की 3 तारीख से नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। चार दिवसीय यह आयोजन 6 नवंबर तक चलेगा।
  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में सामूहिक सदस्यता अभियान की शुरुआत की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर उन्हें पहला सामूहिक सदस्यता अभियान बनने पर गर्व है।
  • हाल ही में सरकार देश में एक मजबूत गुणवत्ता पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए ‘शून्य दोष, शून्य प्रभाव’ के मंत्र के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत में गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों में 106 उत्पादों से 732 उत्पादों तक उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
  • हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद रहे।
  • हाल ही में भारतीय निशानेबाज अखिल शेरोन ने नई दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  • हाल ही में भारतीय डिफेंडर उदिता दुहान कल महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिए हुई नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर उभरीं। श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने इस स्टार खिलाड़ी को 32 लाख रुपये में खरीदा।
  • हाल ही में टेनिस में, भारत के विजय सुंदर प्रशांत और जीवन नेदुनचेझियान ने स्टॉकहोम ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

नोट:  सबसे पहले सबसे तेज सभी भारत देश विदेश जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions.com पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *