Today Current Affairs 6 October 2024 in Hindi

Today Current Affairs 6 October 2024 in Hindi

Today Current Affairs 6 October 2024 in Hindi  इस पोस्ट में अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Today Current Affairs 6 October 2024 in Hindi

आज 6 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

International Current Affairs 6 October 2024 in Hindi

  • हाल ही में हर वर्ष की तरह विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस 6 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। सेरेब्रल पाल्सी (CP) के बारे में जागरूकता लाना पीड़ित व्यक्तियों की आवाज़ को बुलंद करने के का एक वैश्विक मंच है। 2024 विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस का थीम: ‘#UniquelyCP’इस बात के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है कि किसी व्यक्ति की विकलांगता उसकी पूरी पहचान नहीं है।
  • हाल ही में (WHO) विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एमपॉक्स बीमारी के लिए पहले डायग्नोस्टिक परीक्षण को मंजूरी दे दी है। लगभग 16 देशों में इस बीमारी के फैलने का पता चला है। एमपॉक्स के लक्षणों में बुखार, मांसपेशियों में दर्द और त्वचा पर बड़े फोड़े जैसे घाव शामिल हैं।
  • हाल ही में रॉकस्कूल लंदन का आरएसएल पुरस्कार से पलक्कड़ के संजो ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के निदेशक सानिल जोस को सम्मानित किया गया। जोस को यह पुरस्कार शिक्षा और संगीत में उनके योगदान के लिए दिया गया।

National Current Affairs 6 October 2024 in Hindi

  • हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के द्वारा चौथी पीढ़ी की अति लघु दूरी वायु रक्षा प्रणाली (वीएसएचओआरएडीएस) का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया।
  • हाल ही में महाराष्ट्र के पोहरदेवी में बंजारा विरासत संग्रहालय का पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। 13 गैलरी के साथ यह यह चार मंजिला संग्रहालय हैं जो बंजारा विरासत को दर्शाती हैं।
  • हाल ही में चीन, जापान और स्विट्जरलैंड के बाद अब भारत विदेशी मुद्रा भंडार में 700 अरब अमेरिकी डॉलर को पार करने वाली दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 12.588 अरब डॉलर बढ़कर 704.885 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया है।
  • हाल ही में विजाग ओपन 2024 का खिताब अंगद चीमा ने जीता है। 11 साल के इंतजार के बाद अंगद ने यह खिताब जीता है।
  • हाल ही में ताइपे शहर में आयोजित एशियाई युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप 2024 में भारतीय तीरंदाज वैष्णवी पवार ने रिकर्व अंडर-18 महिला टीम वर्ग में रजत पदक जीता।
  • हाल ही में पेरू में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारतीय महिला निशानेबाज दिवांशी ने महिलाओं की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में अपना दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता है।
  • हाल ही में कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल्स, हैदराबाद को ‘सर्वश्रेष्ठ अस्पताल उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार जी-स्पार्क 2024 सम्मेलन के समापन समारोह पर प्रदान किया गया।
  • हाल ही में आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिले ने राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,012 मामलों का निपटारा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

नोट:  सबसे पहले सबसे तेज सभी भारत देश विदेश जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *