16 June 2025 Current Affairs in Hindi

16 June 2025 Current Affairs in Hindi

16 June 2025 Current Affairs in Hindi: बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे इत्यादि परीक्षा में Today Current Affairs in Hindi का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है, वर्ष 2025 में होने वाली किसी भी परीक्षा के लिए कम से कम पिछले छह महीने के Daily Current Affairs का ज्ञान आवश्यक है। करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।

इस पोस्ट में आज के सबसे महत्वपूर्ण 20+ डेली करेंट अफेयर्स हिंदी 2025 अपडेट किये गए है, यह सारी जानकारी सभी विषयों जैसे राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान तथा विदेश और भारत से संबधित सभी घटनाओं से अपडेट किये गए है सवाल और जबाब दोनों के साथ, जोकि आने वाली  सभी परीक्षाओ जैसे SSC, Bank, Civil, Defence, UPSC, TET, पुलिस तथा अन्य सभी परीक्षाओ में यह 16 June 2025 Current Affairs in Hindi काफी सहायक सिद्ध होंगे।

Daily ऐसे ही महत्वपूर्ण Current Affairs 2025 Questions and Answers जिसमे सभी दैनिक घटनाओं, योजनाओं, राज्य, देश, विदेश और अन्य जानकारी का संग्रह होता है पोस्ट किये जाते है। अगर आपका प्रश्न या संदेह हो तो आप कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया/ पूछ सकते है, इसके अलावा Hindigkquestions की ई-मेल पर भी सम्पर्क कर सकते है।

16 June 2025 Current Affairs in Hindi

निम्नलिखित आज के करेंट अफेयर्स 16 June 2025 Current Affairs in Hindi की जानकारी निचे दी गयी है:-

Today Current Affairs in Hindi

  1. हाल ही में 16 जून 2025 को विश्व समुद्री कछुआ दिवस मनाया जाएगा।
  2. हाल ही में 16 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय अफ्रीकी बाल दिवस मनाया जाएगा।
  3. हाल ही में 16 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय जलप्रपात दिवस मनाया जाएगा।
  4. NHAI ने पहली बार परिसंपत्ति मुद्रीकरण रणनीति दस्तावेज जारी किया।
  5. महाराष्ट्र: भारत का पहला अंडरवाटर म्यूजियम और कृत्रिम प्रवाल भित्ति।
  6. दिल्ली में बनेगा भारत का पहला ई-वेस्ट इको पार्क भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय कृषि हैकाथॉन पुणे में संपन्न हुआ।
  7. पाकिस्तानी गोलाबारी से क्षतिग्रस्त 2060 घरों के लिए सरकार 25 करोड़ रुपये देगी।
  8. पंजाब में कपास की खेती में 20% की वृद्धि महाराष्ट्र 1 अक्टूबर से जियो-टैग्ड 13 अंकों वाली इन्फ्रा आईडी लॉन्च करेगा।
  9. केरल: SPH प्रयोगशाला ने घातक अमीबा की पहचान के लिए आणविक परीक्षण विकसित किया।
  10. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिक्रम सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़े: Daily Current Affairs Quiz 16 June 2025

  1. भारत WEF ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2025 में 148 देशों में 131वें स्थान पर रहा। 2024 में भारत 129वें स्थान पर था, इस बार दो पायदान नीचे खिसका।
  2. नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक का विषय था “विकसित राज्य से विकसित भारत@2047″। इसका उद्देश्य सहकारी संघवाद को बढ़ावा देना और राज्य-विशिष्ट विकास लक्ष्यों को राष्ट्रीय उद्देश्यों से जोड़ना है।
  3. उत्तर प्रदेश ने ‘जन मन सर्वेक्षण’ में सबसे अधिक 1,41,150 प्रतिक्रियाएं दर्ज कीं। यह सर्वे प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर NaMo ऐप पर लॉन्च किया गया था। 26 घंटे में 5 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं।
  4. ‘टाइगर क्लॉ 2025’ संयुक्त सैन्य अभ्यास 26 मई से 10 जून 2025 तक उत्तर भारत में आयोजित हुआ। इसमें भारतीय वायुसेना और अमेरिकी वायुसेना की विशेष बल इकाइयों ने भाग लिया।
  5. प्रियंका गोस्वामी ने ऑस्ट्रियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 किमी रेसवॉक में स्वर्ण पदक जीता।
  6. भारत ‘खान क्वेस्ट 2025’ बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भाग ले रहा है, जो मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में 14 से 28 जून तक हो रहा है। भारतीय दल में महिला अधिकारी और सैनिक भी शामिल हैं।
  7. भारतीय रिज़र्व बैंक ने NBFC-MFI के लिए योग्य परिसंपत्ति सीमा 75% से घटाकर 60% कर दी। इससे माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं को लोन पोर्टफोलियो में विविधता लाने की अनुमति मिलेगी।
  8. मनरेगा FY 2025–26 के लिए खर्च सीमा निर्धारित की गई। वर्ष की पहली छमाही में कुल बजट का केवल 60% खर्च करने की अनुमति।
  9. भारत की पहली विंस्टाडोम जंगल सफारी ट्रेन उत्तर प्रदेश में शुरू की गई। यह दुधवा टाइगर रिजर्व और कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी को जोड़ती है।
  10. ICGEB (इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी) की बैठक हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित की गई। भारत की बायोटेक्नोलॉजी में बढ़ती नेतृत्व भूमिका पर जोर दिया गया।
  11. कैबिनेट ने दो प्रमुख रेलवे दोहरीकरण परियोजनाओं के लिए ₹6,405 करोड़ को मंजूरी दी।
  12. फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के साथ साझेदारी की। राफेल लड़ाकू विमान का फ्यूजलेज अब भारत में संयुक्त रूप से निर्मित किया जाएगा।
  13. आयातित कच्चे खाद्य तेलों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 20% से घटाकर 10% की गई।
  14. शैलेश सी. मेहता, दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, FAI (फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए।

सबसे पहले सबसे तेज सभी भारत देश विदेश जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions.com पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *