18 February 2026 Current Affairs in Hindi

18 February 2026 Current Affairs in Hindi

18 February 2026 Current Affairs in Hindi: बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे इत्यादि परीक्षा में Today Current Affairs in Hindi का एक महत्वपूर्ण अनुभाग है। सभी परीक्षाओ जैसे SSC, Bank, Civil, Defence, UPSC, TET, पुलिस तथा अन्य सभी परीक्षाओ में यह 18 February 2026 Current Affairs in Hindi काफी सहायक सिद्ध होंगे।

इस पोस्ट में आज के सबसे महत्वपूर्ण 20+ डेली करेंट अफेयर्स हिंदी 2026 अपडेट किये गए है, यह सारी जानकारी सभी विषयों जैसे राजनितिक, सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, विज्ञान तथा विदेश और भारत से संबधित सभी घटनाओं से अपडेट किये गए है।

18 February 2026 Current Affairs in Hindi

निम्नलिखित आज के करेंट अफेयर्स 18 February 2026 Current Affairs in Hindi की जानकारी सरल भाषा में दी गयी है:-

Today Current Affairs in Hindi

  • हाल ही में 18 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय बैटरी दिवस मनाया जाएगा।
  • म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 2026 का 62वां संस्करण संपन्न हुआ।
  • हेनली पासपोर्ट सूचकांक 2026 में भारत 75वें स्थान पर रहा।
  • भारतीय नौसेना ने MILAN अभ्यास 2026 में MILAN विलेज का उद्घाटन किया।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 51 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया।
  • DFS सर्वेक्षण के अनुसार, UPI 57% के साथ पसंदीदा लेनदेन माध्यम के रूप में शीर्ष पर रहा।
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया।
  • सद्गुरु ने भारत के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए भव्य भारत भूषण पुरस्कारों का शुभारंभ किया।
  • अफगानिस्तान के राशिद खान T20 में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने।
  • AIIMS दिल्ली ने अंटार्कटिका में एक मरीज पर पहला रिमोट USG परीक्षण किया।
  • भारत का पहला गौ संस्कृति संग्रहालय उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थापित किया जाएगा।
  • Bhu-Aadhaar Scheme दिल्ली सरकार द्वारा जमीनों के डिजिटल रिकॉर्ड हेतु शुरू की गई, जिसके तहत 14 अंकों का यूनिक प्लॉट नंबर दिया जाएगा।

Himachal Pradesh GK – 1500+ Important Questions

  • Kerala सरकार ने विकास और लोकतंत्र पर Vision 2031 International Conference आयोजित किया।
  • Dr. Ramchandra Godbole और Sunita Godbole को आदिवासियों की स्वास्थ्य सेवा के लिए Padma Shri मिला।
  • NDMC ने कचरा पृथक्करण हेतु Anupam Colony Model लागू किया।
  • International Shivratri Festival का आयोजन Mandi, Himachal Pradesh में हो रहा है।
  • बांग्लादेश में शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व Lok Sabha Speaker Om Birla ने किया।
  • Johannes Klaebo शीतकालीन ओलंपिक में 9 स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट बने।
  • Ski Mountaineering (Skimo) 2026 Milan-Cortina Winter Olympics में पहली बार शामिल हुआ।
  • Visakhapatnam ने International Fleet Review & Exercise MILAN 2026 की मेजबानी की।
  • नई पौध प्रजाति Tetratenium pacadae की खोज Western Ghats में हुई।
  • गुजरात सरकार ने Uday Kotak को GIFT City का नया चेयरमैन नियुक्त किया।
  • Juan Antonio Samaranch अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के नए उपाध्यक्ष बने।

यह भी पढ़े: Daily Current Affairs Quiz 18 February 2026

  • आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने असम में NH-15 के गोहपुर से NH-715 के नुमालीगढ़ तक 4-लेन एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है, जिसमें ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे 15.79 किमी लंबी सड़क-सह-रेल सुरंग भी शामिल है।
  • जर्मनी के नूर्नबर्ग में आयोजित BIOFACH 2026 में भारत को ‘कंट्री ऑफ द ईयर’ के रूप में सम्मानित किया गया, जहाँ 14 वर्षों बाद APEDA के नेतृत्व में भारत ने 20 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जैविक उत्पादों का प्रदर्शन करते हुए वैश्विक मंच पर वापसी की।
  • भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चिन्हित किए जाने के बाद AI-जनित या डीपफेक सामग्री को हटाने के लिए तीन घंटे की समयसीमा निर्धारित की है। संशोधित IT नियम 2021 के तहत अधिसूचित यह नियम 20 फरवरी 2026 से लागू होगा, जिसका उद्देश्य सिंथेटिक कंटेंट के दुरुपयोग को रोकना है।
  • IDFC FIRST बैंक ने भारतीय सेना के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को विशेष बैंकिंग सेवाएँ प्रदान की जाएँगी; यह समझौता फरवरी 2029 तक वैध रहेगा और इसमें उन्नत बीमा, शिक्षा सहायता और वित्तीय लाभ शामिल हैं।
  • भारत ने वर्ष 2027 तक लिम्फैटिक फाइलेरिया को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जो वैश्विक सतत विकास लक्ष्य (SDG) की 2030 की समयसीमा से पहले है, और यह राष्ट्रव्यापी मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियानों के माध्यम से हासिल किया जा रहा है।
  • केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने STQC लैब ऑटोमेशन पोर्टल ‘सत्य (SATYA)’ का उद्घाटन किया। यह पोर्टल डिजिटल इंडिया पहल के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी उत्पादों के लिए डिजिटल सेवा वितरण और गुणवत्ता प्रमाणन को सुदृढ़ करता है।
  • डाक विभाग ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत भारत पोस्ट के 1.64 लाख से अधिक डाकघरों के नेटवर्क का उपयोग करते हुए देशभर में म्यूचुअल फंड उत्पादों का वितरण किया जाएगा, जिससे अंतिम छोर तक वित्तीय पहुँच को बढ़ावा मिलेगा।
  • भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका से छह अतिरिक्त बोइंग P-8I विमान खरीदने को मंजूरी दी है। रक्षा अधिग्रहण परिषद द्वारा स्वीकृत यह खरीद भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता को सुदृढ़ करेगी।
  • आदित्य पांड्या मात्र 17 वर्ष की आयु में भारत के सबसे कम उम्र के पुरुष एनालॉग अंतरिक्ष यात्री बने, जिन्होंने गुजरात के धोलावीरा के श्वेत मैदानों में आयोजित एक चंद्र एनालॉग मिशन में भाग लिया, जो चंद्रमा जैसी परिस्थितियों का अनुकरण करता है।
  • शिखर धवन को दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य दिल्ली के 12 जिलों में जमीनी स्तर की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ‘युवा AI फॉर ऑल’ मिशन के अंतर्गत अर्ध-शहरी और वंचित क्षेत्रों में AI साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए ‘कौशल रथ’ मोबाइल AI जागरूकता पहल शुरू की है।
  • भारतीय वायुसेना ने वर्ष 2026 का अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वायु अभ्यास रॉयल थाई वायुसेना के साथ आयोजित किया, जिसमें IAF के Su-30MKI लड़ाकू विमानों और RTAF के JAS-39 ग्रिपेन विमानों के बीच संयुक्त इन-सीटू अभ्यास शामिल था, जिससे भारत-थाई रक्षा सहयोग को मजबूती मिली।

यह भी पढ़े:

सबसे पहले सबसे तेज सभी भारत देश विदेश जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions.com पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *