Today Current Affairs 11 October 2024 in Hindi

Today Current Affairs 11 October 2024 in Hindi

Today Current Affairs 11 October 2024 in Hindi  इस पोस्ट में अपडेट किये गए है। जिससे आप अपने एग्जाम की तैयारी के लिए Today current affairs in Hindi के बारे में जानकारी ले सकते है। Current Affairs के माध्यम से भारत देश विदेश में हो रही घटनाओ और गतिविधियों के बारे में पता चलता है जो हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ता है। सभी परीक्षाओ में करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यह करंट अफेयर्स परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए काफी सहायक होंगे।

Today Current Affairs 11 October 2024 in Hindi

आज 11 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स की जानकारी विस्तृत रूप में निचे दी गयी है:-

International Current Affairs 11 October 2024 in Hindi

  • हाल ही में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 11 अक्टूबर 2024 को ‘अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’ मनाया गया। 2024 अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस विषय: ‘भविष्य के लिए बालिकाओं का दृष्टिकोण’ है।
  • हाल ही में नेपाल में चल रहे 10 दिवसीय दशईं उत्सव के सातवें दिन 10 अक्टूबर को फुलपाती समारोह मनाया गया। दशईं नेपाल का सबसे बड़ा त्योहार है।
  • हाल ही में साहित्य में 2024 का नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को दिया गया। उन्हें उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए सम्मानित किया गया।
  • हाल ही में 22 बार के ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन स्पेन के टेनिस दिग्गज राफेल नडाल ने आज पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की है।
  • हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025-2027 के कार्यकाल के लिए 47 सदस्यीय मानवाधिकार परिषद के लिए 18 सदस्यों का चुनाव किया। बेनिन, बोलीविया, कोलंबिया, साइप्रस, कतर और थाईलैंड सहित 18 देशों को कल गुप्त मतदान द्वारा चुना गया।

National Current Affairs 11 October 2024 in Hindi

  • हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने आज एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत युवा संगम के पांचवें चरण के लिए पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया। 18 से 30 वर्ष की आयु के युवा युवा संगम पोर्टल पर पंजीकरण करके भाग ले सकते हैं।
  • हाल ही में केंद्र सरकार ने हिज्ब-उत-तहरीर और उसके सभी स्वरूपों और अग्रणी संगठनों को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है।
  • हाल ही में युवा एवं खेल मामलों के मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2024 के मसौदे पर टिप्पणियां और सुझाव आमंत्रित किए हैं।
  • हाल ही में भारतीय पुरुष टीम ने आज कजाकिस्तान के अस्ताना में एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है।
  • हाल ही में पुरुष क्रिकेट में, भारत ने कल नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बांग्लादेश को 86 रनों से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली।

नोट:  सबसे पहले सबसे तेज सभी भारत देश विदेश जरुरी करंट अफेयर्स हमारी वेबसाइट www.hindigkquestions पर अपडेट किये जाते है। ऐसी ही परीक्षा से सम्बंधित जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। आपको जानकारी कैसे लगी अपनी प्रतिक्रिया या कोई सुझाव हो तो जरूर हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साँझा करे। पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि सभी को अपना लक्ष्य प्राप्त करने सफलता हासिल हो।

धन्यवाद् ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *